3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़ यात्रा: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण तो यह भाजपा विधायक निकला नई बुलेट पर

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हेलीकॉप्‍टर से किया था कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
UP Cm Yogi Adityanath

कांवड़ यात्रा: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण तो यह भाजपा विधायक निकला नई बुलेट पर

नोएडा। जहां एक तरफ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को हेलीकॉप्‍टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था, वहीं भाजपा के विधायक भी पीछे नहीं हैं। सरधना के विधायक संगीत सोम ने शनिवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए नई बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी और इसके बाद उस पर बैठकर वह कांवड़ मार्ग के निरीक्षण को निकले। उनके साथ अन्‍य बाइकों पर समर्थक भी सवार थे। उन्‍होंने यह भी कहा कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान बुलेट से ही भम्रण करेंगे।

यह भी पढ़ें:अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, जयाप्रदा इस दिग्‍गज सपा नेता के क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव!

संगीत सोम ने खरीदी नई बुलेट

मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के लिए विशेष तौर पर बुलेट खरीदी थी। शनिवार को वह अपनी इसी बुलेट पर सवार होकर समर्थकों के साथ कांवड़ मार्ग पर निकले। जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्‍त भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने शनिवार को नई बुलेट बाइक खरीदी। इसके बाद उन्‍होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सरधना से उनका काफिला दौराला और फिर सिवाया टोल प्‍लाजा पर पहुंचा। उनके सिक्‍योरिटी जवान भी उनके साथ बाइक पर चल रहे थे। इसके बाद बाइक से वे कैंट क्षेत्र अपने घर की आेर चले गए।

यह भी पढ़ें: चुनाव जीतने के लिए इस नेता ने दोस्‍त की पत्‍नी का ऐसे किया इस्‍तेमाल, कहानी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

सिवाया टोल प्‍लाजा पर किया कार्यक्रम

शनिवार को मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा नेता सुनील भराला ने विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर और भंडारे का आयोजन किया था। इसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। इस दौरान उन्‍होंने शिवभक्तों का भी सम्मान भी किया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि सरकार द्वारा प्लास्टिक बैन में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक संगीत सोम बुलेट से पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद विधायक और भाजपा नेता सुनील भराला बुलेट से ही कांवड़ मार्ग पर निकले।

यह भी पढ़ें: भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम का चौंकाने वाला बयान, कहा- ये बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

शोरूम में पहना हेलमेट, बाहर तोड़ा नियम

भाजपा विधायक संगीत सोम ने जब बाइक खरीदी तो वह हेलमेट पहने हुए थे। हालांकि जब वह बाहर रोड पर बाइक पर दिखे तो उन्‍होंने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। बाइक चलाते समय उन्‍होंने ट्रैफिक नियम का उल्‍लंघन किया था।

यह भी पढ़ें:अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

Story Loader