2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ST-ST एक्ट के विरोध के बीच भाजपा ने OBC वोट बैंक साधने के लिए किया ये काम

भाजपा सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव किए जाने के बाद जहां एक तरफ स्वर्ण जाति के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 5 Sep 2018, 5:21 PM IST

modi

ST-ST एक्ट के विरोध के बीच भाजपा ने OBC वोट बैंक साधने के लिए किया ये काम

नोएडा। भाजपा सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव किए जाने के बाद जहां एक तरफ स्वर्ण जाति के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने अगामी 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी वोट बैंक साधने की तैयारी कर दी है। इसके लिए भाजपा ने एक टीम का भी गठन किया है।

यह भी पढ़ें : 85 साल की बुजुर्ग महिला को होगा इटरव्यू, बच्चे करा रहे तैयारी-जानिए कहा होगा सिलेक्शन

दरअसल, मंगलवार को सेक्टर-70 स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए ओबीसी मोर्चे की नोएडा प्रभारी शीतल चौधरी पहुंची। यहां ओबीसी मोर्चे के महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश पहलवान व शीतल चौधरी ने महानगर मोर्चे की टीम का गठन किया। इस टीम में धीरज सिंह, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह जयरप्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार, कमल अवाना, राम किशन, नीरज अवाना, देवेंद्र कुमार, लेखराज सिह को महामंत्री, सूरज सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रमोद भाटी को मीडिया प्रभारी एवं चंद्रेश, विद्यासागर, राम सिंह चौधरी, राजू शंकर सिंह, विक्रम सिंह सूरज सिंह को सदस्य मनोनित किया गया।

यह भी पढ़ें : SC-ST एक्ट के विरोध में इन संगठनों ने किया 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान, मोदी सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें

गौरतलब है कि पिछले ही दिनों भाजपा किसान मोर्चे की नई टीम का भी गठन किया गया है। जिसमें नोएडा के कई युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सांसद डॉ महेश शर्मा व भाजपा विधायक लगातार जनसंवाद के जरिए लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा ने जिले में चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी यहां जनता को यह बड़ा तोहफा देकर बिछाएंगे चुनावी बिसात, विपक्षियों के अभी से उड़े होश

जिले के प्रभारी मंत्री आज नोएडा में

बता दें कि जिले प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह बुधवार को नोएडा व 6 सितंबर यानि गुरूवार को ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं से प्राधिकरण और प्रशासन के कार्यों का फीड बैक लेंगे। इस बाबात नोएडा महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसका आयोजन इंदिरा गांधी कला केंद्र में किया जाएगा। इसके बाद वह नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन व सीईओ आलोक टंडन व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे। प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह छह सितंबर को ग्रेटर नोएडा में पहले कार्यकर्ताओं संग बैठेंगे। इसके बाद वह ग्रेनो प्राधिकरण व यमुना प्राधिकरण के साथ चर्चा करेंगे।