25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / जातीय संघर्ष के बाद मेरठ में सीएम योगी सहित जुटेंगे भाजपा के सैकड़ों नेता, इतने दिन रुकने का है प्लान

जातीय संघर्ष के बाद मेरठ में सीएम योगी सहित जुटेंगे भाजपा के सैकड़ों नेता, इतने दिन रुकने का है प्लान

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित जुटेंगे सैकड़ों नेता।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:11 PM IST

मेरठ। जिले के ऊल्देपुर एवं कपसाड़ गांव में हुए जातीय संघर्ष के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। दलित और राजपूत समाज के बीच भड़के इस जातीय संघर्ष में गुरुवार को दलित युवक रोहित की मौत हो गई थी। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक जातीय संघर्ष में दोनों समुदाय की ओर से जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले इसके अलावा ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इसी बीच एक ईंट युवक रोहित के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा को यह पार्टी दे सकती है समर्थन, महागबंधन को होगा बड़ा नुकसान

मामले में दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दलितों का आरोप है कि राजपूत समाज के लोगों ने युवक की हत्या की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को कांवड़ मेला देखकर वापस लौट रहे दलित युवक रोहित से रास्ते में राजपूत युवकों का विवाद हो गया है, जिसके बाद राजपूत युवकों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद दलित युवक के परिजन गुरुवार को राजपूतों के घर पहुंचे तो वहां फिर से विवाद हो गया, जिसने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019: अपना संसदीय क्षेत्र बदलने की तैयारी में ये दोनों पिता-पुत्र, हो सकता है बड़ा उलटफेर

आपको बता दे कि इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश जातीय संघर्ष से कराह रहा है। खासकर सहारनपुर और मेरठ। पश्चिम के इन दो जिलों में अब तक कई जातीय संघर्ष हो चुके हैं। जिनमें कई लोग मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में अधिकांश लोग दलित हैं। इस जातीय संघर्ष के बीच ही शहर में प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की 11 और 12 अगस्त को दो दिन होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री और जिले के पदाधिकारियों सहित विधायक और सांसद तक भाग लेंगे। इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। मेरठ जिले के पदाधिकारियों सहित पश्चिम उप्र का भाजपा संगठन इस बैठक को सफल बनाने में जुटा हुआ है। पश्चिम उप्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने इसकी कमान खुद अपने हाथों में ली हुई है। वे पूरी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

यह भी देखें-मेरठ में जातीय हिंसा पर चर्चा

इन दिग्गजों का होगा जुटान
इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व विधायकों सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के भाजपा नेता शामिल होंगे। जिनमें प्रदेश कार्यकारिणी के तीन 300 सदस्य, 311 विधायक और 67 सांसद भाग लेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में कुल 750 लोगों के भाग लेने का अनुमान है।