नोएडा. मेट्रो स्टेशंस जीवन से हताश लोगों के लिए सुसाइडल प्वॉइंट बनते जा रहे हैं। सैक्टर 15, सैक्टर 16 और बाँटनिकल मेट्रो स्टेशन पर आधा दर्जन लोग सुसाइट कर चुके हैं। ऐसे ही सुसाइट के इरादे से सोमवार को एक युवती सैक्टर 15 मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीएसआईएफ़ की सुरक्षा को तोड़ कर सैक्टर 16 की ओर जा रही ट्रैक पर जाने लगी। हालांकि, इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर तैनात अधिकारियों की निगाह उस पर पड़ गई और मेट्रो ट्रेन का संचालन रोक दिया, जिससे एक हादसा टल गया।