नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी मायावती के सबसे भरोसेमंद रहे। लेकिन बसपा में मायावती के चंदे का हिसाब-किताब रखने वाले नसीमुद्दीन अब कांग्रेस का हिस्सा बन चुके हैं। जिसकी वजह से बसपा सुप्रींमों मायावती काफा नाराज बतायी जा रही हैं। जिसकी वजह से मायावती अब महागठबंधन से अलग राह बनाती नजर आ रहीं हैं। इसके उन्होंने संकेत भी दे दिए हैं। जब साल के आखिर में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस हाथी की सवारी कर चुनाव में बीजेपी के खिलाफ उतरने का सपना संजोए बैठी थी, ऐसे में मायावती ने अब अपना मन बदल लिया है।