दरअसल इस सीट पर पिछले साल ही बसपा सुप्रीमो ने वीरेंद्र डाढ़ा को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने गृह जनपद की सीट महागठबंधन में सपा के लिए छोड़ने के लिए शायद ही राजी हों। इसके अलावा गत 2014 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर सीट पर सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी दूसरे नंबर पर रहे थे, इसलिए उम्मीद है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी अगर यह सीट छोड़ने के लिए राजी नहीं हुए तो महागठबंधन खटाई में पड़ सकता है।