2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुधवार के दिन करें ये उपाय तो होगा धन लाभ, घर के क्लेश से भी मिलेगा छुटकारा

बुधवार को गणपति भगवान की पूजा करने से विशेष फल मिलता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Jun 2018, 3:07 PM IST

ganesh ji

बुधवार के दिन करें ये उपाय तो होगा धन लाभ, घर के क्लेश से भी मिलेगा छुटकारा

नोएडा। भगवान गणेश विघ्नहर्ता माने जाते हैं। उनकी पूजा देवताओं में सबसे पहले की जाती है। ऐसा माना जाता है कि उनकी सबसे पहले पूजा करने से ही आपकी पूजा सफल होगी। नोएडा के सेक्टर 2 स्थित लालमंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री का कहना है कि गणेश जी सभी के परेशानियों को हरने वाले हैं। उनका कहना है कि वैसे तो सभी दिन भगवान की पूजा करनी चाहिए लेकिन बुधवार को गणपति भगवान की पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

यह भी पढ़ें: कैराना में हार के बाद इन मंत्रियों का छिन सकता है पद, मंत्रिमंडल में इनको मिल सकती है जगह

बूंदी के लड्‌डू दान करें

उनके अनुसार, विघ्नहर्ता भगवान गणेश सबके दुःख हरकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके लिए गणेश जी की सही तरीके से पूजा करने की जरूरत है। इससे धन संपदा में भी वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह उठकर नित्य कर्म से निपटकर स्नान कर लें। इसके बाद कांसे की एक थाली लें और उस पर चंदन से ऊँ गं गणपतयै नमः लिखा। इसके साथ ही स्नान के बाद भी इस मंत्र का जाप करें। पूजा के दौरान थाली में बूंदी के पांच लड्‌डू रखें। फिर इसे किसी मंदिर ? में दान कर दें। पुजारी विनोद शास्त्री के मुताबिक, ऐसा करने से भक्त को अचानक धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

दूर्वा घास चढ़ाएं

इसके साथ ही दूर्वा घास की 11 या 21 गांठें भगवान गणेश को चढ़ाएं। दूर्वा घास को दूब घास भी कहा जाता है। पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि भगवान गणेश को बुधवार के दिन दूर्वा चढ़ाने से शुभ समाचार मिलता है। इसके साथ ही भगवान गणेश को अगर 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा घास चढ़ाई जाए तो यह सबसे उत्तम होगा। ऐसा करने से गणपति खुश होते हैं और सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: धूप में खड़ी कार का 60 मिनट में कौन सा पार्ट कितना हो जाता है गर्म

गाय को हरी घास खिलाएं

उनका कहना है कि अगर घर में क्लेश हैं तो बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। यह उपाय करने से क्लेश मिट जाएगा और घर में सुख और शांति का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में गड़बड़ी की ऐसे करें जांच और इन नंबरों पर करें इसकी शिकायत

धन लाभ के लिए करें ये काम

पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि जिनके पास धन की कमी हो, वह इस दिन उपाय करके अपनी धन संपदा में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए भक्त को बुधवार के दिन घर के मंदिर में गणेश जी को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। पूजा के बाद गुड़ और घी के भोग को गाय को खिला दें। इससे धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए ये है लिखित परीक्षा की तारीख, एग्जाम से पहले कर लें ये तैयारी