3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इस करोड़पति के बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वाॅरंट

सीबीआर्इ कोर्ट ने यादव सिंह के बेटे सन्नी सिंह के खिलाफ जारी किया वाॅरंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 1:09 PM IST

DEMO PIC

अब इस करोड़पति के बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वाॅरंट

नोएडा।एक के बाद एक घोटालों के सामने आने के बाद अब एक इस करोड़पति आैर घोटालों के आरोपों में जेल में बंद इंजीनियर यादव सिंह के बेटे के खिलाफ भी गैर जमानती वाॅरंट जारी हो गया है।सीबीआर्इ कोर्ट ने साेमवार को यह वाॅरंट जारी किया।यह वाॅरंट इंजीनियर के बेटे पर टेंडर घोटाले आैर आय से अधिक संपत्ति मामले में समय पर पेशी के दौरान हाजिर नहीं होने पर जारी किया गया है।जबकि यादव सिंह की दोनों बेटियां हाजिर हुर्इ थी।

यह भी पढ़ें-र्इद पर दोस्तों के साथ गया शख्स इस हाल में झाल में मिला, परिजनों ने बाइक से की पहचान

अंतरिम जमानत के बाद स्थार्इ की अर्जी हो गर्इ खारिज

आप को बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के इंजीनियर रहे यादव सिंह द्वारा किए गए। घोटालों का खुलासा करने के बाद यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता, बेटी गरिमा भूषण, करुणा सिंह, सीए मोहन लाल राठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद सभी को सीबीआर्इ ने पूछताछ के बलाया था। इसके बाद यादव सिंह के बेटे सन्नी को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। इस पर सन्नी ने स्थार्इ जमानत के लिए उच्च अदलात का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन यहां से उसकी अर्जी को खारिज कर सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए समय दिया गया था। लेकिन यह समय बितने पर भी सन्नी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते अब सीबीआर्इ कोर्ट ने सन्नी के खिलाफ गैर जमानती वाॅरंट जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें-माता के जागरण में जाने के लिए निकला शख्स इस हालत में मिला, देखकर चाैंक गए गांव के लोग

मां आैर बेटी को मिल गर्इ थी कोर्ट से इतनी राहत

सीबीआर्इ ने नोएडा प्राधिकरण के इंजीनियर यादव सिंह द्वारा करोड़ों रुपये के घोटालों की पोल खाेलने के बाद उसकी पत्नी कुसुमलता, बेटी गरिमा भूषण, करुणा सिंह, सीए मोहन लाल राठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने का मुकदमा दर्ज किया था।इस मामले में यादव सिंह के बेटे सन्नी, उसकी मां आैर बहन ने उच्च अदालत से अंतरिम जमानत के बाद स्थार्इ जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी।लेकिन इसमें कोर्ट ने सन्नी को छोड़कर उसकी मां आैर बहन को स्थार्इ जमानत दे दी थी।