नोएडा. आज पड़ने वाला चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा चद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण आज रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शनिवार सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक पड़ेगा। करीब 4 घंटे तक लगने वाला यह चंद्रग्रहण बेहद खास है। इस चंद्रग्रहण पर लोग सुपर ब्लड मून को सीधे अपनी आंखों से भी देख सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि ज्योतिष के अनुमान के अनुसार इस चंद्रग्रहण का कुछ लोगों पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वहीं कुछ नाम के लोगों के लिए यह बहुत भाग्यशाली होने वाला है। वे कहते हैं कि जिन लोगों का नाम A, M, B, S और N अक्षर से शुरू होता है, एेसे लोगों के लिए यह भाग्योदय के याेग लेकर आ रहा है।