सहारनपुर. सरसावा थाना क्षेत्र में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और मुस्लिमों के बीच शनिवार को भड़की हिंसा के बाद भीम आर्मी प्रमुख ने देवबंद में जमीयत उलमा-एे-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनोंं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने भीम आर्मी समर्थकों व मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हुए विवाद के सवाल पर कहा कि यह उनका आपसी मामला है। परिवार में झगड़े हो जाते हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है।