नोएडा। रिटायर्ड कर्नल से विवाद के बाद सुर्खियों में आए मुजफ्फरनगर के एडीएम की मुसीबतें अब बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, मुजफ्फरनगर में तैनात एडीएम हरीश चंद्रा के खिलाफ शासन ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन का आदेश मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया है। बता दें कि एडीएम गत 14 से 21 अगस्त तक अवकाश पर थे, लेकिन इसके बाद भी अभी तक वह वापस नहीं लौटे हैं। शासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से पीसीएस अफसरों में भी हलचल है।