
23 मई 2021 को मिले थे 401 संक्रमित
Coronavirus Updates : यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) में कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में भी चुनाव में कोरोना का साया दिखाई देने लगा है। कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2158 नई संक्रमित मरीज पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों में नोएडा विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी शामिल हैं। दोनो होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पंकज सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि अब वह वर्चुअल तरीके से लोगों के मध्य जाएंगे और चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारी भीड़ के साथ कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करते नजर आए थे।
नोएडा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। विगत 24 घंटे में 2158 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82,323 हो गई है। जिला सविलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 2105 लोग आरटी-पीसीआर जांच और 53 लोग एंटीजन जांच में पाजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले बढ़कर 12,347 हो गई है। जिनका इलाज होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
2501 लोगों ने दी कोरोना को मात
जिला सविलांस अधिकारी ने बताया कि राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 2,501 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए। पिछले डेढ़ माह में यह पहला मौका है, जब तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच एक दिन में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही है। जनपद में कोविड-19 से अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
सेक्टर और सोसायटियों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू
उन्होंने बताया कि अब तक 18,41,317 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है। वहीं 69,463 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते जिलाधकारी सुहास एलवाई ने कई प्रतिबंध लागू किए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने यहां के सेक्टर तथा विभिन्न सोसाइटी में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
Published on:
17 Jan 2022, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.