नोएडा।SC-ST Act का विरोध कर रहे देवकी नंदन ठाकुर (Devkinandan thakur) की आगरा में गिरफ्तारी के बाद सवर्ण समाज में रोष है। वहीं जगह-जगह इस कानून का जमकर विरोध किया जा रहा है और ठाकुर समाज के लोग पंचायत आदि कर रहे हैं। इसी बीच मेरठ में सर्वसमाज के अभिषेक गहलौत ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संतों का अपमान हो रहा है। वह भी ऐसे समय जबकि साधु यानी योगी आदित्यनाथ का राज हो। उनके राज में ही संतों का अपमान हो।