मेरठ में सर्वसमाज के अभिषेक गहलौत ने कहा कि सर्वसमाज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजने का निर्णय लिया है, जिसमें सर्वसम्मति से लिखा गया है कि सरकार और भाजपा इस संबंध में जो भी निर्णय लें देश और समाज के हित में लें, जिससे समाज में विघटन न पैदा हो सके। आज इस मुद्दे पर हिन्दू समाज दो भागों में विभक्त हो चुका है। इसका नुकसान निश्चित ही भाजपा को उठाना पड़ेगा। भाजपा सरकार बिना सोचे-समझे यह फैसला ले रही है, जो कि गलत है।