31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर बड़ी खबर, अब वोटिंग कार्ड के बिना भी डाल सकेंगे वोट

चुनाव के दौरान आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि उनके वोटर कार्ड/ पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हो पाते कई बार ऐसा होने पर लोग वोट ही डालने नहीं जाते अब अगर किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह वोट डाल सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Apr 2019, 4:47 PM IST

voting list

लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर बड़ी खबर, अब वोटिंग कार्ड के बिना भी डाल सकेंगे वोट

नोएडा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। वहीं पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर समेत वेस्ट यूपी की कई सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही पार्टी नेता भी लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमा किया चार यूनिट ब्लड, जानिए क्यों

वहीं हर बार चुनाव के दौरान आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती है कि उनके वोटर कार्ड/ पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हो पाते, जबकि उनके नाम वोटिंग लिस्ट में होता है। कई बार ऐसा होने पर लोग वोट ही डालने नहीं जाते। अब अगर किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह वोट डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आजम के खिलाफ शिवपाल ने कारोबारी पर खेला दांव, नामाकंन से पहले पहुंचा इनका आशीर्वाद लेने, देखें वीडियो

दरअसल, जिला निर्वाचन अधिकारी व गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सूचना जारी कर फोटो मतदाता पहचान पत्र के अलावा वोट डालने के लिए अन्य 11 दस्तावेजों की सूची जारी की है। जिनके प्रयोग से वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चौकीदार प्योर है, दोबारा पीएम बनना श्योर है, देश की समस्याओं का क्योर है, मोदी वन्स मोर है - राजनाथ सिंह

इस बाबत जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निदेर्शों के तहत कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, राज्य/केंद्र सरकार के उपक्रम, बैंकों-डाकघरों द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त पासपोर्ट, एनपीआरके अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड, मनेरगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड दिखा कर वोट करने जा सकता है।