3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida की बेटी ने अमेरिका में किया कमाल, Trump सरकार ने White House में दिया बड़ा स्थान

Highlights: -वाइट हाउस में डॉ. अपर्णा माथुर को आर्थिक सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया है -इस परिषद में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं -अपर्णा वर्ष 2000 में बतौर स्कॉलर अमेरिका गई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Apr 2020, 1:26 PM IST

aparna-mathur.jpg

नोएडा। कोरोना वायरस को लेकर जहां दुनियाभर के देश इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो वहीं भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की सप्लाई शुरू कर दी है। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशों ने भारत की सराहना भी की। इस सबके बीच नोएडा की एक बेटी ने ऐसा काम किया है जिससे पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें : कोरोना टेस्टिंग किट हुई तैयार, महज 15 मिनट में देगी रिजल्ट, कीमत भी है बेहद कम

बनीं पहली भारतीय

दरअसल, अमेरिका के वाइट हाउस में नोएडा की डॉ. अपर्णा माथुर को बतौर आर्थिक सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया है। इस परिषद में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं। करीब 10 दिन पहले उनकी तैनाती वाइट हाउस में हुई। अपर्णा वर्ष 2000 में बतौर स्कॉलर अमेरिका गई थीं और वहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद से वह अमेरिकन एंटरप्राइजेज इंस्टिट्यूट में थिंक टैंक के रूप में काम कर रही थीं। अब उन्हें अमेरिका में कॉरपोरेट टैक्स स्लैब को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: 20 अप्रैल के बाद इन चीजों में मिल जाएगी छूट, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

पिता बोले- देश के लिए है गर्व की बात

बता दें कि डॉ. अपर्णा माथुर ने पिता डॉ. योगेंद्र नारायण नोएडा के सेक्टर-61 में रहते हैं, जो कि पूर्व रक्षा सचिव हैं। वह बताते हैं कि उनकी बेटी ने आरके पुरम स्थित डीपीएस स्कूल से अपनी पढ़ाई की। फिर उन्होंने हिंदू कॉलेज में अर्थशास्त्र से स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की ली। वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थी। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर वह कहत हैं कि यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें: आग की सूचना पर 7 मिनट में पहुंची Dial 112, सामान जलने पर पीड़ित परिवार को दिलाया राशन

पति भी हैं पीएचडी

डॉ योगेंद्र बताते हैं कि अपर्णा को 2017 में उन 50 लोगों में शामिल किया गया था जिनकी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके पति कार्तिकेय सिंह राजस्थान के रहने वाले हैं और वह भी अर्थशास्त्र में यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलेंड से पीएचडी हैं।