1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे ने शराब के नशे में मांगा दहेज तो दूल्हन के फैसले से सब हो गए हैरान, देखें वीडियो

नशे में धुत दूल्हे होकर आया था दूल्हा और पांच लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने के इंकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 May 2018, 3:46 PM IST

groom

मुरादाबाद। शराब पीकर आए दूल्हे द्वारा लड़की पक्ष से पांच लाख रुपये दहेज मांगने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि यह थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: जब सड़क पर चलती हुई वैगन-आर कार अचानक बन गई आग का गोला और उसमें बैठे लोग...

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के इला रसूलाबाद की युवती की शादी ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में तय की गई थी और शनिवार को शादी होनी थी। वहीं शादी के दिन गांव में बारात पहुंचने पर लड़की पक्षवालों ने बारातियों का स्वागत किया। लेकिन जब बारात लड़की के घर पहुंची तो शराब के नशे में धुत दूल्हा अचानक घोड़े से गिर गया। जिससे गुस्साए दुल्हन के भाई ने दूल्हे को पीट दिया। इस बीच बारातियों और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी देखें: स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी, योगी सरकार ने दिया ये निर्देश

दूल्हा बोला, दोस्तों ने पिला दी शराब

वहीं दूल्हे का कहना है कि उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी। जिसका उसको अहसास नहीं हुआ और दोस्तों की इस शरारत के चलते यह सब हुआ। इतना ही नहीं इसके बाद दुल्हन पक्ष ने भी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच दोनों परिवारों के बुजुर्ग मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि दुल्हन और उसके परिजन अब शराबी युवक से बेटी की शादी कराने के पक्ष में नहीं है।

यह भी देखें : टेलर की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, घर पहुंची भाजपा महापौर ने कर दी बड़ी घोषणा

दोनों पक्षों की शिकायत पर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पहले लड़के वालों की तरफ से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। उसके अगले दिन लड़की पक्ष ने भी दहेज संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों ही पक्षों की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।