बता दें कि नोएडा स्टेडियम में दहन के दौरान सबसे ज्यादा जन समूह उमड़ता है। इसलिए यहां पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें 20 से अधिक इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल हैं। नोएडा स्टेडियम के आसपास सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर व्यव्स्था को संभालने का भी काम करेंगे। स्टेडियम में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहनों की जांच की जाएगी। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया जाएगा।