10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर नहीं से मिलने से परेशान बायर्स ने सीएम योगी को याद दिलाया उनका वादा, देखें वीडियो

मोदी-योगी घर दिलाओ के नारे के साथ कहा- जल्‍द फ्लैट नहीं मिले तो बैठेंगे आनिश्चितकालीन धरने पर

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jan 08, 2018

Noida

नोएडा. सपनों का आशियाना नहीं मिलने से परेशान बायर्स लगातार प्रदर्शन कर सरकार से घर दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बायर्स ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से घर दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान नेफोमा के बैनर तले अर्थ टाउनी बिल्डर की साइट पर पहुंच कर सैकड़ों बायर्स ने बैनर-पोस्टर के साथ बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी-योगी घर दिला दो के भी नारे लगाए। इस दौरान बायर्स का कहना था कि अर्थ टाउनी के तीन डाइरेक्टर जेल में बंद हैं और एक डाइरेक्टर विकास गुप्ता फरार चल रहा है। इसके साथ ही बिल्डर का नोएडा ऑफिस और हेड ऑफिस भी बंद है। उनका कहना था कि उनके घर कैसे मिलेंगे इस बारे में बिल्डर या प्राधिकरण का अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।

इस दौरान नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लाखों फ्लैट बायर्स के सपनों के घर का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि पचास हजार फ्लैट का पजेशन साल के अंत तक मिल जाएगा। साल खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक भी बायर्स को पजेशन नहीं मिला है। वहीं कुछ बिल्डरों को प्राधिकरण द्वारा सीसी जारी किया है, लेकिन फ्लैट की चाबी बायर्स को अभी तक नहीं मिली है। हम प्राधिकरण से मिलकर समस्या का समाधान निकलवाने की कोशिश करेंगे और अगर जल्द समस्या हल नहीं हुई तो हम बायर्स के साथ प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

अर्थ टाउनी फ्लैट बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्या मित्रा ने कहा हम सभी फ्लैट बायर्स फ्लैट का इन्तजार सात साल से कर रहे हैं। कोई हमारी नहीं सुन रहा है, जबकि सभी बायर्स की बैंक की किस्त जा रही है और ज्यादातर बायर्स किराए पर रह रहे हैं। बायर्स पर दोहरी मार पड़ रही है, सरकार को प्रोजेक्ट अपने अंतर्गत लेकर हम सभी जरूरतमंद फ्लैट बॉयर्स को घर दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।