
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. यूपी के सबसे हाईटेक सिटी नोएडा एक बार फिर देह व्यापार के रैकेट (Prostitution Racket) को पकड़ा है।सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के दो संचालक समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 14 युवक और 12 युवतियां शामिल हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-51 में एक गेस्ट हाउस पर सोमवार देर रात छापा मारा है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने गेस्ट हाउस से संचालक मोनिका और रमेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से कुल 12 युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से 14 ग्राहक को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह रैकेट गेस्ट हाउस में लंबे समय से चल रहा था।
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि मोनिका और रमेश सेक्टर-18 में स्पा सेंटर भी चलाते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान स्पा सेंटर बंद हो गया था। इसके बाद से मोनिका और रमेश अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बुक कर सेक्टर-50 के गेस्ट हाउस में बुलाते थे। एडीसीपी के अनुसार, पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गेस्ट हाउस में कई सफेदपोश लोग आते-जाते हैं। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
Published on:
29 Jun 2021 11:09 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
