नोएडा। एक वक्त था जब लोग बिना डर के फेसबुक इस्तेमाल करते थे। फेसबुक यूजर्स आसानी से अपने दोस्तों, परिजनों से कनेक्ट हो पाते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में फेसबुक को लेकर कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जिसे देखकर यही लगता है कि फेसबुक से तौबा कर लेना ही बेहतर है। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि जहां पिछले दिनों फेसबुक के करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक हुए, वहीं अब एक 'ठगी' का मैसेज फेसबुक पर वायरल हो रहा है।