नोएडा। अगर आप भी रोजाना बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। अब शहर में पहला ऐसा बस शेल्टर बनाया गया है, जहां आप मुफ्त वाईफाई की सुविधा का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, वोडाफोन इंडिया ने सेक्टर-18 में पहले WIFI इनेबल्ड बस शेल्टर का लॉन्च किया है, जहां अब कोई भी मुफ्त इंटनेट चला सकता है। शुक्रवार को वोडाफोन दिल्ली-एनसीआर के बिजनेस हेड आलोक वर्मा ने यहां पहले वाईफाई बस शेल्टर का उद्घाटन किया। इस मौके पर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2017 के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधुरी भी मौजूद रहे।