दरअसल हमीरपुर के जिला कारागार में बंद सुंदर भाटी को बुधवार को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर उपस्थित होना था। जिसे लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा उसे गाजियाबाद जिला अदालत में पेशी पर लाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए थे। लेकिन, अचानक उसने पेशी पर जाने से इन्कार कर दिया और अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट को मेडिकल भिजवा दिया।