नोएडा। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर पुरी दुनिया में फैला हुआ है। रोज इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभी तक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradedsh) इससे अछूता था लेकिन अब यहां भी कोरोना दो लोगों की जान ले चुका है। इनमें से एक मौत पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में हुई है। पूरे राज्य में सबसे ज्यादा केस भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी सामने आए हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी मामले अकेले गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में हैं।