3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI clerk admit Card 2018: इस तरह से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परीक्षार्थी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 6 Jun 2018, 11:18 AM IST

sbi

SBI clerk admit Card 2018: इस तरह से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

नोएडा। स्टेड बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के क्लर्क प्रीलिम्स 2018 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस बारे में सहारनपुर में बैठने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश धामा का कहना है कि 6 जून को एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख दी गई थी। ये ऑनलाइन ही मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के निकेश को मिला 858 करोड़ का सैलरी पैकेज, कभी करना पड़ा था यह काम

इन पदों पर होनी है भर्ती

बुधवार को एसबीआई क्लर्क एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। परीक्षार्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट SBI .co.in/careers पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेपर के जरिए एसबीआई के क्लर्क ग्रेड के जूनियर एसोसिएशट पदों पर भर्ती होनी है।

यह भी पढ़ें: आपके जीवन में ये मछलियां हैं बहुत जरूरी, इन्हें घर में रखने के रहस्य जानेंगे, तो रह जाएंगे दंग

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

- सबसे पहले आप sbi.co.in/careers पर क्लिक करें
- इसके बाद रेक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स पर जाएं। यहां कॉल लेटर फॉर प्रिलिमरी एग्जाम फॉर 6.6.2018 भी लिखा हुआ है।

- इस पर क्लिक करने के बाद आप डाउनलोड कॉल लेटर फॉर प्रिलिमरी एग्जामिनेशन पर जाएं।

- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आप अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं। इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

- अगर इसके बाद भी आपको परेशानी हो तो साइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: किसको होगा आज धन लाभ, नौकरी में तरक्की करने के लिए करें ये उपाय

23, 24 और 30 जून को है परीक्षा

आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 23, 24 और 30 जून को जूनियर एसोसिएट्स पर होने वाली भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 8,301 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित कराई जा रही है। प्रिलिम एग्जाम एक घंटे का होगा जबकि मुख्य परीक्षा का समय दो घंटे 40 मिनट का निर्धारित किया गया है। प्राथमिक परीक्षा में एक बात ध्यान में रखने वाली है कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी है। हर गलत जवाब पर 1/4 नंबर काट लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:इस्लाम के इस वीर सुरमा की कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान