दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जाने की वाले और दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग पर दोनों तरफ भीषण जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल और नोएडा-दिल्ली बार्डर पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस बेरिगेटिंग लगा कर चेकिंग कर रही है, जिस कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा ऐक्सप्रेसवे पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है। सैकड़ों गाड़ियां घंटों से जाम में फंसी हुई हैं। फ़िलहाल मौके पर पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है।