
शामली. सपा-रालोद गठबंधन जहां कैराना उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खान सहित कई दिग्गजों के आने की घोषणा कर चुका है। वहीं भाजपा की ओर से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली और सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मई को शामली तो 24 मई को सहारनपुर आएंगे। हालांकि अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को मतदान किया जाएगा।
कैराना उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा संजीवनी बूटी का काम करेगी। वे यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कामों के साथ सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। ज्ञात हो कि इस सीट को 2019 के चुनावों से पहले काफी अहम माना जा रहा है। अगर यहां रालोद-सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन जीतती हैं तो आम चुनावों सपा का गठजोड़ सभी दलों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। वहीं अगर भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह बाजी मारती है तो भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ना तय है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चुनाव के अंत में रखने का फायदा पार्टी को जरूर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम
बता दें कि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामली में हैं। वे यहां लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने यहां शुरुआत से लेकर अब तक की तैयारी की समीक्षा की है। बुधवार को उन्होंने शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सांसद, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बूथ और सेक्टर स्तर पर अलग अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी के बारे में भी बात की।
देखें वीडियो- प्रदूषण रोकने के लिए अब ये काम करने जा रहा विभाग
Published on:
17 May 2018 01:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
