नोएडा। सावन मास में चलने वाली कांवड़ के लिए इस बार प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है। दरअसल सावन माह में इस बार मेरठ-सहारनपुर मंडल का पूरा इलाका भोले की भक्ति में डूबा रहेगा। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार सबसे अधिक पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िये मेरठ से होकर निकलेंगे। इन कांवड़ियों को पुलिस द्वारा पूरी सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। आसमान से लेकर जमीन तक कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। इस बार पहली दफा एक सप्ताह तक उड़नखटोला मेरठ जोन के जिलों में आसमान पर रहेगा। यह हेलीकॉप्टर पुरा महादेव में भगवान शिव और उनके भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेगा। वहीं, उत्तराखंड की सीमा से लेकर दिल्ली बार्डर तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।