करवा चौथ के ये Top 5 Bollywood Songs बनाएंगे यादगार
करवा चौथ का व्रत 27 अक्‍टूबर 2018 यानी शनिवार के दिन रखा जाएगा, Karwa Chauth को यादगार बनाने के लिए Google और Youtube पर Bollywood Songs सर्च कर रही महिलाएं
Karva Chauth 2018: ये Top 5 Bollywood Songs बनाएंगे आपके करवा चौथ को यादगार
नोएडा। इस साल 2018 में करवा चौथ का व्रत 27 अक्टूबर 2018 यानी शनिवार के दिन रखा जाएगा। Karwa Chauth का बेसब्री से महिलाओं को इंतजार रहता है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए Vrat रखती है। वैसे तो यह व्रत शादीशुदा महिलाएं रखती हैं लेकिन अब बदलते समय में मंगनी के बाद या शादी तय हो जाने के बाद युवतियां भी Karwa Chauth का व्रत रखने लगी हैं। इस दिन उन्हें पूरे दिन निर्जला व्रत रखना पड़ता है और रात में चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं पति के हाथों से पानी पीती हैं। वहीं, करवा चौथ को लेकर कई महिलाओं ने Google और Youtube पर Bollywood Songs सर्च करने शुरू कर दिए हैं।
इस बार शनिवार के दिन 27 अक्टबूर 2018 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट का है। इस दिन कई महिलाएं तो एक साथ मिलकर इसे सेलीब्रेट करती हैं। इसको लेकर बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने भी बने हैं, जो बहुत प्रसिद्ध हुए हैं। मेरठ के गंगानगर की रहने वाली आकांक्षा भारद्वाज ने कहा कि उन्हें करवा चौथ पर कुछ गाने बहुत पसंद हैं। इनमें सबसे अच्छा तो 'कभी खुशी कभी गम' का गाना 'बोले चूड़ियां' है। उनका कहना है कि यह गााना भी करवा चौथ पर ही फिल्माया गया है।