8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना उपचुनाव: भाजपा को एक और बड़ा झटका, सरकार में सहयोगी इस पार्टी ने भी किया अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान

गोरखपुर, फूलपुर उपचुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन से मिली हार के बाद, शिवसेना के ऐलान ने बीजेपी के सामने नई चुनौती पेश कर दी है।

2 min read
Google source verification
shamli

शामली। गोरखपुर, फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद सूबे में विपक्षी पार्टियां आत्मविश्वास से भरी हुई हैं, और कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को हराने के लिए हर कोशिश में जुट गई हैं। लेकिन बीजेपी के लिए सिर्फ विपक्ष ही मुसीबत नहीं बना हुआ है,बल्की उसकी सहयोगी पार्टी भी उसके खिलाफ खड़ी होती नजर आ रही हैं।


ये भी पढ़े :बड़ा खुलासा: आईपीएल बुकी के साथ कई दिन तक देहरादून में रही थी ये भाजपा नेत्री, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

अब यूपी में बीजेपी के खिलाफ शिवसेना ने फूंका बिगुल

अक्सर केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली शिवसेना अब उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इसकी शुरूआत उसने कैराना लोकसभा उपचुनाव से कर दी है। जी हां केंद्र और महाराष्ट्र में सरकार की सहयोगी शिवसेना ने अब 28 मई को कैराना में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। जिला प्रमुख शिवसेना प्रमुख संजय शर्मा ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है।


ये भी पढ़े : OLX पर पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें ये बड़ी बात, नहीं तो पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

बीजेपी पर हिंदुओं को धोखा देने का आरोप

संजय शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी। हालाकि उन्होंने अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। अपने निर्णय को लेकर उनका कहना है कि बीजेपी ने यूपी की सत्ता में आने पर राम मंदिर निर्माण कराने का वादा किया था लेकिन अब वो मुकर गई है। जिसका बदला उपचुनाव में बीजेपी को हराकर लेना है। राम हमारे आराध्य हैं। इसलिए भाजपा में हिम्मत है तो शीघ्र ही संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराया जाए।


ये भी पढ़े :जेल में बंद अपराधियों ने किया कमाल, परीक्षा परिणाम रहा 100 प्रतिशत, सभी ने परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

इस दौैरान उन्होंने बताया कि शिवसेना महासचिव प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र तोमर ने आदेश दिया है कि बीजेपी ने हिंदू समाज को धोखा दिया है, और अगर शिवसेना को अपना कोई अच्छा प्रत्याशी कैराना से नहीं मिला तो वो बीजेपी को हराने का प्रयास करेगी।


ये भी पढ़े : मुरादाबाद:दूल्हा था नशे में टल्ली, दुल्हन ने लौटाई बारात

शिवसेना से बीजेपी के लिए निपटना चुनौती

आपको बता दें कि कैराना में बीजेपी सासंद हुकुम सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। जिस पर 28 मई को चुनाव होना है। जहां एक ओर गोरखपुर और फूलपुर जैसी सीटों पर सपा-बसपा के गठबंधन के हाथों मिली हार के बाद बीजेपी सतर्क हो गई है और फूंक-फूंक कर कदम रख रही है वहीं अब शिवसेना के ऐलान ने उसे ने उसके सामने नई चुनौती पेश कर दी है।

ये भी पढ़े :
यूपी उपचुनाव: अखिलेश-मायावती का गठबंधन मुस्लिम-दलित बहुल इस सीट पर बिगाड़ सकता है भाजपा के समीकरण