6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव- मतदान शुरू, इन जिलों में ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग

वेस्‍ट यूपी के सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद और संभल में भी लोग सुबह वोट डालने पहुंचने लगे

2 min read
Google source verification
up nikay chunav

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। इसके तहत वेस्‍ट यूपी के पांच जिलों सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद और संभल में भी लोग सुबह वोट डालने पहुंचने लगे। हालांकि, सुबह ठंड की वजह से थोड़ी भीड़ कम रही लेकिन माना जा रहा है क‍ि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।वहीं, मुरादाबाद में सुबह से लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। ठंड के बावजूद लोगों में जोश देख गया। इस दौरान आदर्श मतदान केंद्र पर लोगों ने सेल्फी भी ली। तीसरे चरण में संभल, बुलंदशहर और बागपत में चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हो रहा है जबक‍ि मुरादाबाद व सहारनपुर नगर निगम में ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है।

सहारनपुर

जनपद में आजादी के बाद पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहा है। यहां कुल 223 मतदान केंद्रों में से 75 संवेदनशील, 117 अतिसंवेदनशील और 11 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सहारनपुर नगर निगम में मतदाताओं की संख्या 540946 है। वहीं, मेयर के 12 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। जबक‍ि नगर पालिकाओं में अध्यक्ष के लिये 41, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिये 63, निगम में पार्षद के लिये 667, नगर पालिकाओं में सदस्य के लिये 516 और नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिये 414 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

मुरादाबाद

जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें मुरादाबाद में महापौर पद व पार्षद का चुनाव ईवीएम से और नगर पालिका व पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। मुरादाबाद नगर निगम मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 70 वार्डों के लिए 555 पार्षद उम्मीदवार किस्‍मत आजमा रहे हैं। नगर निगम में 6 लाख 23 हजार 160 मतदाता हैं।

बागपत

यहां मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। जिले में 85 मतदान केंद्र व 239 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में चेयरमैन व सभासद पद पर 676 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें चेयरमैन पद पर 99 व सभासद पद पर 577 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

बुलंदशहर

बुलंदशहर नगर पालिका और नगर पंचायत में 335 वार्डों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। जनपद में नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। नगर पालिका के लिए 91 अध्यक्ष और 1173 सदस्य अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत के लिए 158 अध्यक्ष और 1598 सदस्य मैदान में हैं।