1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमस्ते ट्रंप जैसा बड़ा आयोजन कराने वाली कंपनी कराएगी नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुुंबई की ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कंपनी ने ही लखनऊ में 2018 में हुई इन्वेस्टर्स समिट के साथ नमस्ते ट्रंप जैसे बड़े कार्यक्रम कराए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2021, 10:56 AM IST

mumbai-s-company-will-organize-foundation-program-of-noida-airport.jpg

नोएडा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुुंबई की ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कंपनी ने ही लखनऊ में 2018 में हुई इन्वेस्टर्स समिट के साथ नमस्ते ट्रंप जैसे बड़े कार्यक्रम कराए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। पीएम मोदी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी संभालेगी। इसके बाद पैरा मिलिट्री और जिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर शिलान्यास स्थत और सभा स्थल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कितने पैरा मिलिट्री जवान और पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इस पर बात चल रही है। पुलिस लाइन के जवानों के साथ जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स मंगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव के सन्दर्भ में आज से दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, बीजेपी को मिलेगा जीत का मंत्र

कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर से अधिक का सुरक्षा दायरा

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर से अधिक का सुरक्षा दायरा बनाया जाएगा। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और ड्रोन आदि से भी कार्यक्रम स्थल की निगरानी की जाएगी। प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही काले रंग के कपड़े पहनने पर भी रोक लगाने पर विचार चल रहा है।

एसपीजी ने जुटाई हेलीपैड, इमरजेंसी रास्ते की जानकारी

नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है। दिल्ली से गुरुवार को एसपीजी नोएडा पुलिस के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान एसपीजी ने जिला पुलिस के अधिकारियों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हेलीपैड बनाने के साथ ही आम लोगों के आवागमन के मार्ग समेत इमरजेंसी में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ले जाने के लिए रूट पर भी चर्चा की। इस दौरान एडीजी ने सुरक्षा से जुड़े हर बिंदु पर जांच के बाद अधिकारियों को सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने वरुण गांधी को सोशल मीडिया पर धोया, बोली ‘जा और रो अब’, बढ़ रहा विवाद...