वहीं अगर आप ब्लड प्रेशर, किडनी,मूत्र संबंधी बीमारी,ट्यूमर,अल्सर जैसी किसी भी बीमारी से ग्रसित है, तो आपके लिए व्रत रखना सही नहीं होगा। सीनियर डाॅक्टर एन के शर्मा के अनुसार ब्लड प्रेशर के मरीज के ज्यादा देर तक भूखा रहने की वजह से ब्लड प्रेशर में तेजी से उतार चढ़ाव हो सकता है। यह सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं ट्यूमर से लेकर अल्सर के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पोषक खाने की जरूरत होती है। एेसा न होने पर समस्या हो सकती है।