पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश बृजेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा,कारतूस व लूटी हुई स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ अब तक जिले में आधा दर्जन से थानों में लूट और स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज है। आरोपी 25 अप्रैल को ही जेल से छूटा था और फिर अपराध जगत में सक्रिय हो गया था।