एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ पूर्व में वारंट जारी हुए हैं, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हो सकता है उनके गृह जनपद रामपुर के पते पर उनको सीधे वारंट भेजा गया हो। वो जानकारी करा रहे हैं। आपको बता दें कि आजम खान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने सीएम योगी पर 23 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए निशाना साधते हुए मुस्लिम विधायकों से सत्र के बहिष्कार की अपील की थी। आजम ने आरोप लगाया था कि 22 अगस्त को ईद है औऱ मुस्लिम लोग 3 दिन ईद का त्योहार मनाते हैं इसके बावजूद भी सरकार ने 23 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाया है।