1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में भाजपा बड़ी जीत की ओर तो यूपी उपचुनाव में शुरू हुई गुटबाजी

यूपी उपचुनाव: चुनाव से पहले ही भाजपा में दिखने लगी गुटबाजी, सांसद नाराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 May 2018, 12:29 PM IST

noida

नोएडा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत से जहां भाजपा गदगद है। वहीं उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा दो फाड़ होती नजर आ रही है। दरअसल, बिजनौर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं की फौज के साथ करीब 25 विधायकों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। लेकिन, स्थानीय सांसद भारतेंद्र सिंह की अनदेखी के चलते पार्टी में मनमुटाव देखा जा रहा है। बता दें कि हाल ही में हुए को-आॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन के चुनाव के दौरान मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और सांसद भारतेंद्र सिंह आमने-सामने आ गए थे। हालांकि उस दौरान प्रदेश संगठन के हस्तक्षेप के बाद मामले का शांत कर दिया गया, लेकिन उपचुनाव में यह गुटबाजी भाजपा को भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर के पास इलाज कराने गई महिलाओं के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा कि 26 घंटे से हैं बेहोश

बता दें कि प्रदेश हाईकमान ने नूरपुर उपचुनाव की कमान प्रदेश के पंचायती राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी भूपेंद्र सिंह को सौंपी है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मुरादाबाद मंडल सहित आसपास के जिलों के भाजपा के सांसद-विधायकों को लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी बिरादरियों के करीब 25 विधायकों और प्रदेश संगठन के कद्दावर नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं की फौज हर बूथ पर चुनाव प्रचार में लगी है। लेकिन, नूरपुर उपचुनाव में सांसद की बहन प्रत्याशी होने के बावजूद जनसंपर्क के लिए न लगाना मंत्री से मनमुटाव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी इस बारे में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ही विधायक-सांसदों को नूरपुर में लगाया जा रहा है। इस संबंध में सांसद भारतेंद्र सिंह का कहना है कि वे प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की बैठक में नूरपुर गए थे और चुनाव में प्रचार करने की इच्छा भी जताई थी। वहां उन्हें बताया गया कि आपकी ड्यूटी जाट बहुल गांवों में लगाई जाएगी, लेकिन अभी तक इसकी कोई सूचना नहीं है। चाहे जो भी हो वे दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह के लिए चुनाव प्रचार जरूर करेंगे। वहीं उनको चुनाव प्रचार में न लगाने के पीछे उन्होंने मुरादाबाद के एक नेता का हाथ बताया है।

यह भी पढ़ें- सच साबित हुई इस ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, अब कहा- शनि जयंती तक देश पर मंडराता रहेगा तूफान का खतरा

इनको सौंपी चुनाव प्रचार की कमान

मुरादनगर के विधायक अजितपाल त्यागी, धनौरा के विधायक राजीव तरारा, एमएलसी जयपाल सिंह यश व मुरादाबाद के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, अनूप गुप्ता कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जबकि अन्य विधायकों के जल्दी नूरपुर पहुंचने की संभावना है। उधर, मुरादाबाद (आंशिक) सहित जिले के तीन सांसदों व पांच विधायक में से मात्र नगीना सांसद और दो विधायकों नहटौर विधायक ओमकुमार व चांदपुर से कमलेश सैनी को ही लगाया गया है। वहीं बाकी खामोशी के साथ घर बैठे हैं।

देखें वीडियो- आईपीएल में सट्टा बाजार गर्म,चौके-छक्के पर लगा रहे थे सट्टा