दरअसल 'रागिनी' पश्मिचमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोकगीत है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की गली-गली में जाकर भाजपा से भावनात्मक तौर पर रागिनी के जरिए वोट मांग रही है। इसमें गाना गाया जा रहा है कि 'लोकेंद्र तू तो चला गया, अब कौन रोकेगा ये आंसू...। पार्टी के प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर्स से यह गाना खूब बजाया जा रहा है। यह प्रचार वाहन नूरपुर विधानसभा की गलियों में दिन में कई चक्कर लगा रहा है, ताकि हर व्यक्ति तक इस भावुक गाने की आवाज पहुंच सके। इस गाने के पीछे लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में असमय हुई मौत के बाद उनके परिवार की तरफ से भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है। लोकेंद्र चौहान के दो छोटे-छोटे बेटे हैं।