प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 186 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10,192 हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर, सोसायटी, अस्पतालों में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से कोरोना संदिग्ध की जांच की जा रही है। बीते 24 घंटे में की गई ढाई हजार लोगों जांच दौरान मिले संक्रमित लोगों को जिले के अलग-अलग कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश मरीज बिना लक्षण वाले हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।