पीएम ने कहा कि देश में तेजी के साथ कोरोना स्पेसिफिक हैल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो, इसी वजह से बहुत शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर दिया था। आइसोलेशन सेंटर हो, कोविड स्पेशल हॉस्पिटल हो, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से जुड़ा नेटवर्क हो, भारत ने बहुत ही तेज़ गति से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया। आज भारत में 11 हजार से ज्यादा कोविड सुविधाए हैं और 11 लाख से ज्यादा इसोलेशन बेड़ हैं।