शामली ( Shamli news) यूपी के शामली में पंचायत ने एक युवक को 10 साल तक के लिए गांव से निकल जाने का फरमान सुनाया है। युवक पर एक लड़की के फोटो वायरल करने के आरोप हैं। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और पुलिस पहले ही युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है । अब इसी मामले में पंचायत बुलाई गई और पंचायत में युवक के परिजनों का हुक्का पानी बंद करने के साथ-साथ युवक को 10 साल के लिए गांव से निकल जाने का फरमान सुना दिया।