1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 शहर मेंं दबिश, 150 से पूछताछ के बाद पुलिस को मिला हत्यारों का सुराग, 2 गिरफ्तार

लूट के लिए कर दिया करते थे हत्या, अभी दो बदमाश फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 7:58 AM IST

noida

नोएडा. फेस-2 कोतवाली एरिया के भंगेल में 25 फरवरी को किराना व्यापारी के साथ हुई लूट और उनके बेटे दिवाकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने हत्या प्रयुक्त दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस व 30 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस के लिए यह केस पूरी तरह ब्लाइंड था। लिहाजा पुलिस ने 8 शहर में दबिश देकर 90 से अधिक लोगों से पूछताछ की और 200 से अधिक लोगों के फोन सर्विलांश पर लिए थे। उसके बाद में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

गेझा गांव निवासी प्रवीण और बागपत निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगी को पुलिस ने ककराला पुश्ते से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड था। इसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर चार बदमाश दिखे थे। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के सहारे पुलिस अभियुक्तों तक पहुंचने में सफल हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रवीण और जोगेंद्र उर्फ जोगी को गिरफ़्तार कर लिया। इटावा निवासी रोहित उर्फ कल्लू और ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियो के पास से 315 बोर का तमंचा, 4 जिंदा कारतूस और 30 हजार 80 रूपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया प्रवीण बेहद शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में 19 मामले दर्ज हैं। उनमें 17 मामले हत्या, लूट और बलवा के हैं। जोगेन्द्र पर भी हत्या और लूट के 4 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि प्रवीण के परिवार में कई लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। प्रवीण भी व्यापारी के घर के पास ही रहता है। उसे व्यापारी राजकुमार के बारे में पूरी जानकारी थी। आखिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लूट में कामयाब न होने पर दोनों हत्या कर दिया करते थे। पहले इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है।