एसएसपी ने बताया की नोएडा के सेक्टर-63 में महागुन में हुई डकैती में भी कुछ लोग वांछित चल रहे थे। इनमें से चार आरोपी मोहम्मद इफरान शेख, नवरतन उर्फ मामा, जगदीश और एक महिला द्रोपदी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सवा 3 लाख नगद, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है।