जानकारी के अनुसार विनेश, गुंजन, लक्ष्मण और मंगल ये चारों मादक पदार्थो तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर यहां पूरे एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार थाना 24 पुलिस ने सेक्टर 54 स्थित ग्रीन वेल्ट के पास चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की।जब कार में सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया।तो आरोपियों ने कार को दौड़ाते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।वहीं पुलिस ने पीछा कर क्रॉस फायरिंग की तो गाड़ी में पीछे गोली लग गई।वही आगे पेड़ से गाड़ी टकरा कर रुक गई। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया।वहीं पुलिस ने आरोपियों को हथियारों के बल पर काबू कर लिया।पुलिस ने मौके से चार गांजा तस्करों की गिरफ्तार कर लिया है।