19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / VIDEO: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, कोर्ट के आदेश पर घर की हो चुकी है कुर्की

VIDEO: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, कोर्ट के आदेश पर घर की हो चुकी है कुर्की

खबर की मुख्य बातें- -आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के साथ ही उसके घर की कोर्ट के आदेश पर कुर्की की भी की जा चुकी है -आरोपी नोएडा में ही नाम बदलकर रह रहा था -आरोपी ने एक प्लंबर की मोबाइल को लेकर हत्या कर दी थी, तभी से आरोपी फरार चला रहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Aug 2019, 2:59 PM IST

police

पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, कोर्ट के आदेश पर घर की हो चुकी है कुर्की

नोएडा। पुलिस ने छह साल फरार चल रहे पचास हज़ार के इनामी बदमाश और हत्या के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के साथ ही उसके घर की कोर्ट के आदेश पर कुर्की की भी की जा चुकी है। आरोपी नोएडा में ही नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार कि आरोपी ने एक प्लंबर की मोबाइल को लेकर हत्या कर दी थी, तभी से आरोपी फरार चला रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : 'जिस तरह कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटी है, उसी तरह अब जल्द ही अयोध्या में बनेगा राम मंदिर'

पुलिस की गिरफ्त में आया पचास हजार के इनामी बदमाश संजय को बरौला टी-पांइट से गिरफ्तार किया गया है। संजय विगत छह साल फरार चल रहा था। संजय ने वर्ष 2013 में एक पलंबर की धारदार हथियार से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी कि दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। संजय ने धारदार हथियार से पलंबर की हत्या कर फरार हो गया था वर्ष 2013 से पुलिस के आला अधिकारी आरोपी की तलाश में लगे हुए थे लेकिन 6 वर्ष बीतने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को नोएडा के सेक्टर 39 थाना एरिया से गिरफ्तार कर किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पहले ही घर की कुर्की की जा चुकी है और आरोपी पर पुलिस के आला अधिकारियों ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था ।

यह भी पढ़ें: मेडिकल के लिए बदमाश को लेकर जा रही थी पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का अपराधी है और 6 वर्षों के बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि 6 वर्षों तक वह कहां-कहां रहा और किस-किस वारदात को अंजाम दिया।