1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल मैच के दौरान बिजली कटने से नाराज दबंग ने सब-स्टेशन ऑपरेटर को गोलियों से भूना

दादरी कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव स्थित बिजली सब-स्टेशन का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Apr 2018, 11:48 AM IST

noida

नोएडा. देश में चल रहे आईपीएल के समय बिजली काटे जाने से नाराज एक दबंग पिस्टल लेकर बिजली सब-स्टेशन पहुंच गया। स्टेशन आॅपरेटर को बिजली चालू करने को कहा, लेकिन स्टेशन आॅपरेटर ने मौसम खराब होने और तेज आंधी तूफान के कारण बिजली चालू करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज दबंग ने बिजली सब स्टेशन के ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सेना से पूर्व सैनिक सतवीर सिंह के रूप में हुई है, जो धूम मानिकपुर गांव स्थित बिजली सब-स्टेशन में संविदा पर सब स्टेशन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें- देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों ने 2019 के चुनावों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मोदी पर शनि की साढ़े साती , जानिये किसकी बनेगी सरकार

दरअसल, मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव स्थित बिजली सब-स्टेशन का है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम आठ बजे के करीब तेज आंधी तूफान आया। इसे देखते हुए ऑपरेटर ने क्षेत्र की बिजली काट दी। उनके मुताबिक इस बात से नाराज बढ़पुरा गांव निवासी नीटू गुर्जर बिजली के सब स्टेशन पर पहुंचा। उसने स्टेशन ऑपरेटर सतवीर सिंह तोमर से बिजली आपूर्ति बहाल करने का दवाब बनाया तो इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी। भड़के नीटू गुर्जर ने रिवाल्वर से सतवीर के ऊपर गोली चला दी। तीन गोली सतबीर के पेट व छाती में लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। ऑपरेटर को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद बेहोश सतवीर को दादरी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बच्चे ने खोला हैंड ब्रेक तो नाले में गिरी सूमो, शादी में जा रहे 6 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से पता चला कि गोली बढ़पुरा गांव के रहने वाले नीटू गुर्जर ने मारी है, जिससे 55 वर्षीय सतवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-