बता दें कि India Meteorological Department ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अगले कुछ घंटे वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर, शामली, खतौली, मोदीनगर, मेरठ, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, स्याना समेत एनसीआर में मौसम गड़बड़ाएेगा। बुधवार को नमी कम होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को नहीं मिला, लेकिन बृहस्पतिवार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जाहिर की थी। हालांकि शुक्रवार से आसमान साफ रहने की बात भी कही गई है।