दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। वहीं मौसम सुहावना होने के चलते लोग अपने-अपने घरों से भी बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेने लगे। नोएडा में भी तेज बारिश होने के साथ ओलावृष्टि हुई। जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।