अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आैर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर संजीव पुंढीर का कहना है कि सवर्ण जातियों को सरकार जिस तरह अलग-थलग कर रही है, उससे स्थिति चिंताजनक बन गर्इ है। मौजूदा स्थिति में अगर लोकसभा चुनाव हो जाएं तो सवर्ण समाज के अधिकांश लोग 'नोटा' पर वोट करेंगे। हमारा लोकतंत्र पर अब विश्वास नहीं रह गया है। आपको बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन से नाराज होकर भाजपा की कद्दावर नेता व सहारनपुर की देवबंद सीट से विधायक रहीं शशिबाला पुंढीर दो सप्ताह पूर्व ही भाजपा छोड़ चुकी हैं।