
Raksha Bandhan 2018: रक्षा बंधन पर यह है यह है भद्रा काल का समय, इस दौरान नहीं बांधें राखी
नोएडा। इस बार वर्ष 2018 में Raksha Bandhan 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। रक्षा बंधन के दिन भाई बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं। यह पर्व भाइयों और बहनों के लिए खासा महत्व रखता है। पंडितों के अनुसार, इस दिन भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इससे कोई भारी विपत्ति आ सकती है।
26 अगस्त को है रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार
सेक्टर-44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त 2018 को मनाया जाएगा। यह पर्व बहन और भाइयों के लिए खास होता है। उन्होंने बताया कि इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त दिन रविवार को प्रातः 05.59 से शाम 5.25 तक है।
कब है भद्रा काल
उन्होंने यह भी कहा कि bhadra kaal में राखी नहीं बांधनी चाहिए। लेकिन इस बार अच्छी बात यह है कि भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। शुभ मुहूर्त रविवार को करीब साढ़े 11 घंटे का रहेगा। इस दौरान राखी बांधना शुभ होगा।
ऐसे बांधे भाई को राखी
रक्षाबंधन के दिन बहन व भाई प्रात: जल्दी उठकर स्नाना आदि कर लेते हैं। इस दिन बहनें अक्सर नए वस्त्र पहनती हैं और राखी की थाली तैयार करती हैं। थाली में राखी, कुमकुम, हल्दी, अक्षत (चावल) और मिठाई रखी होती है। सबसे पहले बहनें भाई को तिलक लगाकर अक्षत लगाती हैं। फिर वे उनकी आरती करती हैं। पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि बहनों को भाई की दाईं कलाई पर राखी बांधनी चाहिए। इस दिन भाई और बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए। आरती के बाद भाई बहन के चरण स्पर्श करते हैं और आजीवन बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
Updated on:
20 Aug 2018, 2:05 PM IST
Published on:
15 Aug 2018, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.