नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत लेकर पहुंचे बच्ची के परिजन मूलरूप से अलीगढ़ के निवासी हैं और सेक्टर-15 में किराए के मकान में रहते हैं। घर का मुखिया ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। 19 फरवरी को उनकी सात वर्ष की बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले बिहार निवासी 19 साल के दिलशाद ने किसी दूसरे बच्चे से बच्ची को को अपने पास बुलाया और पैसे का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में जाने के बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बात से भयभीत होकर वह पीछे हट गया। मौका देखकर बच्ची भागकर अपने घर गई और अपनी मां को सारी बातें बताई। बच्ची की मां ने देर किए बिना दिलशाद को उसके कमरे से पकड़ लिया। इसी बीच, दिलशाद का एक दोस्त आ गया और उसे छुड़ा ले गया। बताया जाता है कि उसके बाद से ही दिलशाद और उसका दोस्त फरार हैं। बच्ची के भाई ने बताया कि उसकी बहन को दिलशाद ने 13 रुपये का लालच दिया था।